नई दिल्ली, जून 19 -- दिल्ली की पुलिस व्यवस्था में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। राजधानी को पहला 'ऑल विमेन पुलिस स्टेशन' की सौगात मिल गई है। उत्तरी जिले के सब्जी मंडी एरिया में पुलिस स्टेशन कॉम्पलेक्स में इसका उद्घाटन किया गया। 'ऑल विमेन पुलिस स्टेशन' का उद्घाटन उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा भी मौजूद रहे। पुलिस स्टेशन के शुरू होने के बाद राज्य में महिला सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी। महिलाओं के खिलाफ होने वाले सभी अपराधों से निपटा जाएगा। बीते कुछ महीनों से इस पुलिस स्टेशन पर काम चल रहा था। यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, नई ट्रांसफर नीति के तहत 4889 कर्मियों का तबादलामहिलाओं से संबंधित सभी अपराध दर्ज किए जाएंगे ये पुलिस स्टेशन महिलाओं के लिए समर्पित थाने के रूप में काम करेगा। यहां एसएचओ...