नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- लाल किला के पास हुए बम धमाके के बाद जारी जांच के बीच राष्ट्रीय राजधानी की महिलाओं ने रविवार को कश्मीरी गेट स्थित यमुना नदी के वासुदेव घाट से महिषासुर मर्दिनी का पाठ कर के दुनिया को आतंकी हमलों के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ यमुना तट पर महिषासुर मर्दिनी का पाठ करतीं हजारों महिलाओं ने संदेश दिया कि कोई आतंकी, कोई जिहादी, कोई देशद्रोही दिल्ली और भारत को डराने की कोशिश ना करे। दिल्ली संस्कृत अकादमी और विश्वमांगल्य सभा की ओर से राष्ट्रीय राजधानी के कश्मीरी गेट स्थित यमुना के वासुदेव घाट पर रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और कला एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा भी शामिल हुए। महिलाओं ने यमुना तट पर महिषासुर मर्दिनी का पाठ किया। स...