नई दिल्ली, अगस्त 4 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सचिवालय में मंगलवार को 'टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत जनप्रतिनिधियों के लिए संवेदीकरण वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 'टीबी मुक्त भारत' केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका है। लेकिन दिल्ली को टीबी मुक्त बनाने में जनप्रतिनिधियों का सहयोग अनिवार्य है।

कार्यक्रम का विवरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा टीबी उन्मूलन अभियान से संबंधित विभिन्न सूचना एवं जागरूकता स्टॉलों का अवलोकन किया गया। उन्होंने 'निक्षय मित्र' अभियान से जुड़े स्टॉल का निरीक्षण करते हुए टीबी रोगियों को उ...