राहुल मानव, जून 9 -- दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी प्रशासन अपशिष्ट प्रबंधन और कूड़े के निस्तारण के लिए पांच परियोजनाओं को शुरू करेगा। इसके मद्देनजर भलस्वा, ओखला, सिंघोला, गाजीपुर और नरेला-बवाना में कुल 5900 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता के कूड़े के निस्तारण की आधुनिक संसाधित सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इन परियोजनाओं पर लगभग 596 करोड़ रुपये की लगात आएगी। इस परियोजना को महापौर प्रवेश वाही और स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने स्वीकृति दी। इस संबंध स्थायी समिति अध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली में कूड़े के नए पहाड़ बनने से रोकने और लैंडफिल स्थलों पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए एमसीडी ने पांच बड़ी कचरा संसाधित करने से जुड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है।बनाई गई नई योजना निगम पिछले कई वर्षों से राजधानी के तीन प्रमुख लैंडफिल स्थलों पर जैव खनन (बायोमाइनिंग) ...