नई दिल्ली, मार्च 19 -- आशुतोष शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जैसे बड़े मंच पर खेलने का दबाव महसूस नहीं करते और 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के लिए पिछले सत्र के मुकाबले ज्यादा से ज्यादा मैच खत्म करने (फिनिश) पर फोकस कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपने पहले सत्र में 'इम्पैक्ट प्लेयर' आशुतोष ने टूर्नामेंट की शुरुआत जोरदार तरीके से की थी। उन्होंने 31 गेंद में 66 रन बनाकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ एक रोमांचक जीत दिलाई थी। हालांकि, वह और उनकी टीम टूर्नामेंट में मिली शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सकी। टीम प्ले-ऑफ में जगह बनाने से भी चूक गई।'मैं ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना चाहता हूं' आशुतोष ने 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल सत्र की तैयारियों के बारे में बात करते हुए पीटीआई से कहा, ''तैयारियां बहुत अच्छी चल रही हैं। हमने सत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.