नई दिल्ली, मार्च 23 -- दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पिछले सीजन धमाकेदार शुरुआत की थी और लगातार चार मुकाबले जीते थे। हालांकि लीग चरण के आखिरी मैचों में टीम का प्रदर्शन डगमगाया था और टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी। हालांकि टीम अगले सीजन के लिए जमकर तैयारी कर रही है। पिछले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स पांचवें स्थान पर रही थी और इस बार टीम इसे बेहतर करना चाहेगी। दिल्ली कैपिटल्स आगामी सीजन के लिए केएल राहुल को बतौर ओपनर उतारेगी। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी पुष्टि की है। मुख्य कोच हेमंग बदानी और क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव ने इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में अपनी टॉप-ऑर्डर की समस्याओं को सुधारने की कोशिश कर रही है। पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स ने कई सलामी जोड़ी को आजमाया था, जिसका नुकसान भी टीम को हुआ था। ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.