प्रमुख संवाददाता, जून 23 -- दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय (एसएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की है। नई दिल्ली के मैदानगढ़ी स्थित 100 एकड़ परिसर वाले इस अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना सार्क देशों की सरकारों द्वारा की गई है। विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर एप्लाइड मैथमेटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, अर्थशास्त्र जैसे कई विषयों में अध्ययन का अवसर मिलेगा। पीएचडी के लिए बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, अर्थशास्त्र, विधि, गणित, समाजशास्त्र, भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन सहित कई विषयों में प्रवेश दिए जाएंगे।परीक्षा के अंकों के आधार पर चयन भारत के अभ्यर्...