नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- राहुल मानव, नई दिल्ली नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने डिजिटल इंडिया के मद्देनजर तीन महत्वपूर्ण पहलों को शुरू कर दिया है। इसमें एनडीएमसी के नई दिल्ली क्षेत्र में जन्म व मृत्यु प्रमाण पंजीकरण पूरी तरह से पेपरलेस व ऑनलाइन कर दिया गया है। इसके अलावा सरकारी पशु चिकित्सालय के लिए व्यापक ऑनलाइन पालतू पशु सेवा प्लेटफॉर्म शुरू की गई है। इसके अतिरिक्त एनडीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी और परिषद सदस्यों द्वारा 346 सार्वजनिक शौचालयों को गोद लेने का निर्णय लिया गया है।3 पहलों की शुरुआत एनडीएमसी के अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल के साथ परिषद के सदस्यों डीपी सिंह, सरिता तोमर व अनिल वाल्मीकि व अधिकारियों की उपस्थिति में नई दिल्ली स्थित पालिका केंद्र में बुधवार को इन तीन पहलों को शुरू किया गया। इस संबंध में ...