नई दिल्ली, मार्च 26 -- देश की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए दिल्ली के एक बीजेपी सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने पीएम से एक राष्ट्रीय जनसंख्या प्रबंधन नीति बनाने की मांग की है, ताकि टिकाऊ, समावेशी और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके। कहा कि देश इस समय जनसांख्यिकीय रूप से एक अहम मोड़ पर खड़ा है। बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने गुरुवार को केंद्र सरकार से अपील की कि वह शिक्षा, परिवार नियोजन सेवाओं और क्षेत्र-विशेष की रणनीतियों पर आधारित एक राष्ट्रीय जनसंख्या प्रबंधन नीति बनाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक पत्र में खंडेलवाल ने कहा कि 1.4 अरब से ज्यादा आबादी वाला यह देश इस समय जनसांख्यिकीय रूप से एक अहम मोड़ पर खड़ा है।सेवाओं पर भी दबाव डाल रही दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद ने कहा कि जहां एक ओर यह आबादी एक कीमती सं...