नई दिल्ली, फरवरी 17 -- दिल्ली में चल रहे एआई समिट से एक हैरान और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बेगलुरु के एक उद्यमी ने आरोप लगाया है कि उनकी कंपनी से स्टॉल से डिवाइसेज चोरी हो गए हैं। NeoSapien नाम की एक कंपनी के सीईओ और को फाउंडर धनंजय यादव का दावा है कि यह घटना उस वक्त हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले वहां मौजूद लोगों को बूथ खाली करने को कहा गया था। उन्होंने घटना को हैरान करने वाला बताते हुए सवाल उठाया कि उनकी कंपनी के AI वियरेबल कैसे चोरी हो सकते हैं, जब वहां एक्सपो एरिया में सिर्फ सुरक्षाकर्मियों को जाने की अनुमति थी। धनंजय यादव की कंपनी एआई वियरेबल डिवाइसेज बनाती है जो बातचीत को ट्रैक करने और भावनाओं के विश्लेषण में सक्षम है। यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'AI इंपैक्ट समिट का पहला दिन हमारे लिए दर्दभरा रहा।'...