नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- Delhi Mausam: दिल्ली में एक बार फिर पलूशन में बढ़ोतरी दर्ज की गई। धूल भरी हवाओं के कारण रविवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 258 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है। आनंद विहार जैसे 9 इलाकों में एक्यूआई 300 के पार पहुंचकर बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। हवा में मौजूद हानिकारक कणों, पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर सुरक्षित मानकों से लगभग पौने तीन गुना ज्यादा पाया गया है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही NCR में 3 दिन लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, धूल भरी हवाओं के कारण रविवार को 9 इलाकों में एक्यूआई 300 अंक से ऊपर यानी बेहद खराब श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया। सीपीसीबी की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, रविवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 258 अंक दर्ज किया गया। एक दिन पहले ...