नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- दिल्ली विधानसभा ने गुरुवार (23 अप्रैल) को कृष्णा नगर से विधायक डॉ. अनिल गोयल को आठवीं विधानसभा के प्रतिष्ठित "वार्षिक सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार" के लिए चुनने की घोषणा की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सर्वश्रेष्ठ विधायकों को सम्मानित करने की पुरानी परंपरा को फिर से शुरू करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि 'इस पहल का उद्देश्य उन जनप्रतिनिधियों को पहचान दिलाना है जो विधायी कार्यों में उत्कृष्टता और समितियों में अथक परिश्रम के साथ ईमानदारी और समर्पण का परिचय देते हैं। अध्यक्ष गुप्ता के अनुसार, यह सम्मान न केवल विधायकों के लिए गौरव का प्रतीक बनेगा, बल्कि शासन में जवाबदेही और पारदर्शिता को भी बढ़ावा देगा।' यह भी पढ़ें- 'BJP ब्राह्मण एजेंट को DMK भेजा'; दिल्ली विधानसभा को फिर बम से उड़ाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.