नई दिल्ली, जनवरी 22 -- दिल्ली शहर के 50 से ज्यादा इलाकों में रहने वाले लोगों को अगले 13 दिनों तक यानी 4 फरवरी तक पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली जल बोर्ड ने गुरुवार को इस बारे में एक चेतावनी जारी करते हुए वाटर अलर्ट जारी किया। बोर्ड ने बताया कि हरियाणा से कम पानी आने, यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने तथा DSB नहर से कोई कच्चा पानी न मिलने के कारण DJB के छह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (जल शोधन संयंत्रों) में पानी के प्रोडक्शन पर असर पड़ा है और जल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। बोर्ड ने बताया कि इस दौरान वजीराबाद WTP मंगलवार सुबह 9 बजे से बंद है। जिसके चलते दिल्ली में लगभग 45 प्रतिशत पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है और आधा शहर पेयजल की कमी से जूझ रहा है। जल बोर्ड ने बताया कि वजीराबाद के अलावा हैदरपुर फेज-I, फेज-II, बवाना, नांगलोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.