राहुल मानव, मई 1 -- दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के मास्टर प्लान-2041 के अनुसार दिल्ली के 48 गांवों को जल्द ही शहरी दर्जा दे दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके लिए सरकारी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और विभागों की तरफ से भी लगातार काम किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने इस प्रस्ताव को अग्रिम स्वीकृति दे दी है। अब इस प्रस्ताव को निगम के सदन में लाया जाएगा। सत्या शर्मा ने बताया कि इससे पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने 21 फरवरी को अपनी बोर्ड मीटिंग में 48 गांवों के शहरीकरण करने को मंजूरी प्रदान कर दी थी। इस प्रक्रिया में सभी विभागों व एजेंसियों की भूमिका रहती है, इसलिए सभी की अनुमति जरूरी होती है। यह भी पढ़ें- 3 मई को दिल्ली मेट्रो मे...