नई दिल्ली, जून 17 -- झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों के पुनर्वास और पुनस्थापन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली के 4 लाख परिवारों के लिए खुशखबरी दी। उन्होंने कहा कि नई पुनर्वास कॉलोनियों में केवल आवास ही नहीं, बल्कि आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, खेल मैदान और अन्य सामुदायिक सुविधाओं का भी पर्याप्त प्रावधान किया जाएगा। बैठक में केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौजूद रहीं। बैठक में यमुना के पानी के पानी को लेकर भी एक सहमति बनी जिसका आने वाले समय में दिल्ली के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। बैठक में गृह मंत्री ने निर्देश दिया कि दिल्ली स्लम और झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति-2026 को जल्द...