नई दिल्ली, जुलाई 30 -- दिल्ली में 30 लाख से अधिक घरों को बिना बिल के पाइप से पानी मिल रहा है। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने पानी की चोरी और इससे हो रहे घाटे को दूर करने के लिए बड़ी तैयारी कर ली है। सरकार ने ऐलान किया है कि उपभोक्ताओं की पहचान करने और जल बोर्ड की बिलिंग प्रणाली में सुधार करने के लिए छह महीने का ई-केवाईसी अभियान करेगा। डीजेबी के 73 लाख उपभोक्ताओं में से लगभग 40% परिवार ऐसे हैं, जिन्हें अभी बिना बिल के पानी मिल रहा है। दिल्ली में जल मंत्री परवेश वर्मा ने बुधवार को स्पष्ट किया कि ई-केवाईसी करने, मीटर रीडिंग लेने, बिल तैयार करने और पूरे शहर में उनके वितरण को सुनिश्चित करने के लिए तीन एजेंसियों को नियुक्त किया गया है। इस एक्सरसाइज के लिए लगभग 700 संविदा कर्मियों को नियुक्त किया जाएगा, जिसके छह महीने के भीतर पूरा होना है। यह भी पढ...