नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने उन खबरों को भ्रामक और गुमराह करने वाला बताया है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि 21 अक्तूबर से लेकर 8 नवंबर तक दिल्ली के करीब 22 इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी या इन इलाकों में पानी नहीं आएगा। इस बारे में बोर्ड ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी स्थिति स्पष्ट की और कहा कि इस अवधि के दौरान शहर के कई इलाकों में वाटर सप्लाई बाधित नहीं रहेगी, बल्कि वहां पर गंगा नदी की बजाय यमुना नदी का पानी सप्लाई किया जाएगा, ऐसे में लोगों को पानी के स्वाद या उसमें मौजूद खनिजों में थोड़ा अंतर महसूस हो सकता है। इसके साथ ही बोर्ड ने नागरिकों से सहयोग करने का अनुरोध भी किया। इस बारे में जारी प्रेस नोट में दिल्ली जल बोर्ड ने अपना पक्ष रखते हुए लोगों से भ्रामक खबरों से सावधान रहने और उन...