दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक के लिए बंद, जनपथ स्टॉप को तो अखबारों से ढंक दिया
नई दिल्ली, जुलाई 24 -- जंतर-मंतर पर चल रहे 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों के मद्देनजर DMRC ने शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशनों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया। हालांकि शाम को मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खोलने के बाद बंद स्टेशनों की संख्या घटकर 16 रह गई। मेट्रो स्टेशन बंद रहने की खबर के बीच शुक्रवार को एक रोचक नजारा जनपथ मेट्रो स्टेशन पर देखने को मिला। दरअसल जंतर-मंतर विरोध स्थल के सबसे करीब वाले इस मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट पर लगे कांच के पैनलों को CISF ने अखबारों से ढक दिया। हालांकि ऐसा करने की वजह का पता तो नहीं चल सका। पर ऐसा अनुमान है कि मेट्रो स्टेशन को बंद देखकर कोई युवा अपना गुस्सा वहां लगे कांच पर ना निकाल दे इसलिए शायद ऐसा किया गया हो।सुरक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.