नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। शुक्रवार को दिल्ली के 12 इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार यानी बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक अभी दिल्ली की हवा में घुले-मिले प्रदूषण के पूरी तरह से साफ होने के आसार कम हैं। प्रदूषण के स्रोतों पर प्रभावी रोकथाम नहीं लगने और मौसम के विपरीत कारकों के चलते दिल्ली के लोगों को इस बार पहले से ज्यादा प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। इस बार जाड़े के मौसम में ज्यादातर दिन हवा प्रदूषित ही रही है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 253 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह सूचक...