नई दिल्ली, जनवरी 20 -- सोशल मीडिया पर ब्लैक स्कॉर्पियो कार का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें ड्राइवर बेखौफ स्टंटबाजी करते नजर आ रहा है। ड्राइवर ने अपनी जान को तो खतरे में डाला ही साथ में दूसरे की जान को भी खतरे में डाला। दिल्ली पुलिस ने अब लापरवाही से ड्राइविंग के मामले में ब्लैक स्कॉर्पियों गाड़ी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। यही नहीं पुलिस ने गाड़ी जब्त कर मामला भी दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि 'सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए, समयपुर बादली पुलिस स्टेशन की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। लापरवाही और खतरनाक तरीके से चलाई जा रही गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और ड्राइवर को भारतीय न्याय संहिता और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के ...