बोकारो, जून 5 -- दक्षिणी दिल्ली के हौजरानी स्थित एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड ने जैनामोड़ के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाली जैनामोड़ की होनहार छात्रा कुंवारी श्रुतिका बरनवाल उर्फ सुरभि का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक आवास पहुंचा। यह भी पढ़ें- दिल्ली अग्निकांड में मृत लोगों के लिए शोकसभाशोक की लहर शव के घर पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्ट ऑफिस गली स्थित मारवाड़ी पंचायत भवन के समीप रहने वाले रमेश कुमार बरनवाल की इकलौती पुत्री श्रुतिका का शव करीब साढ़े 11 बजे जैनामोड़ स्थित आवास पहुंचा। बेटी के अंतिम दर्शन करते ही माता-पिता, भाई और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। बाद में उनका अंतिम संस्कार...