कुशीनगर, फरवरी 20 -- मल्लूडीह (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। दिल्ली में तीन दिन पहले हुए दर्दनाक हिट एंड रन मामले के तार यूपी के कुशीनगर और बिहार के गोपालगंज जिले से जुड़ गए हैं। घटना ने अब उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से लेकर बिहार तक हलचल मचा दी है। जिस स्कॉर्पियो से युवक कुचला गया था, वह गाड़ी कुशीनगर के नंबर की बताई जा रही है। देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर तेज रफ्तार और कथित स्टंटबाजी ने 23 वर्षीय एक युवक की जान ले ली थी। जिस स्कॉर्पियो से युवक को कुचला गया, वह कुशीनगर के नंबर की बताई जा रही है। युवक को कुचलने वाली स्कॉर्पियो नरेंद्र कुमार सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। वह मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले के निवासी बताए गए हैं। कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 28 स्थित प्रेमवलिया के समीप टेगरा फ्यूल स्टेशन के संचालक हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.