राजन शर्मा, अप्रैल 1 -- दिल्ली के हरी नगर इलाके में एक बच्ची की संदिग्ध मौत का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक परिवार अपनी बेटी की हत्या कर चुपचाप उसका अंतिम संस्कार करने की कोशिश कर रहा है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को दफनाने से पहले ही अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत की असली वजह का पता चल सके। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। हत्या के आरोपों की हर पहलू से गहराई से जांच की जा रही है।पीसीआर कॉल पर मिली जानकारी मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली। पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर करीब दो बजे हरि नगर थाने में पीसीआर कॉल आई, जिसमें कॉलर ने आरोप लगाया कि एक लड़की की उसके ही परिवार वालों ने हत्या कर दी है और अब वे उसके शव को दफ...