पीटीआई, अप्रैल 4 -- दिल्ली के हरि नगर थाना इलाके में 19 साल की लड़की की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने भाई और पिता की गिरफ्तारी के बाद मृतका की मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि लड़की के परिवार ने कथित तौर पर उसके चचेरे भाई के साथ संबंध के चलते गला घोंटकर इस हत्या को अंजाम अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि लड़की की मौत गला दबाने से हुई है। लड़की के भाई ने दोनों हाथ पकड़े जबकि मां और पिता ने तकिए मुंह पर लगाकर उसका दम घोंट दिया। मृतका की मां, रबिया खातून को उसके पिता मोहम्मद मनेर (55) और उसके भाई मेराज अली (19) की गिरफ्तारी के एक दिन बाद गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली: खुद को नाबालिग समझ कर दी हत्या, इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल कबूला जुर्मपुलिस को मिली थी कॉल पर जानकारी पुलिस ने बताया...