नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मिलावटी देसी घी की बिक्री करने वालों के खिलाफ बेहद कड़े ऐक्शन के संकेत मिले हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री पंकज कुमार सिंह ने रविवार को मिलावटी देसी घी की बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि मिलावटी घी की बिक्री की जांच चल रही है। अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री पंकज कुमार सिंह का यह बयान दिल्ली में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर एक बड़ी कार्रवाई के बाद सामने आया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चल रही मिलावटी देसी घी की 3 अवैध निर्माण इकाइयों को नष्ट कर दिया। मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि नकली सामान बेचते पाए जाने वाले किसी शख्स को बख्शा...