नई दिल्ली, जनवरी 24 -- दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) केंद्र के 'पीएम श्री' और दिल्ली सरकार के 'सीएम श्री' स्कूल की तर्ज पर 'एमसीडी श्री' स्कूल खोलने की तैयारी में है। एमसीडी के मेयर राजा इकबाल सिंह ने शनिवार को एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी। मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि 'पहले चरण में, हर एमसीडी जोन में ऐसे दो स्कूल स्थापित किए जाएंगे। मेधावी छात्रों को ही इन स्कूल में एडमिशन मिलेगा। ये स्कूल छात्रों की क्षमताओं को पहचानेंगे और उनमें और निखार लाएंगे। इन स्कूलों का फोकस छात्रों को हायर एजुकेशन के लिए तैयार करना होगा।' वहीं एमसीडी के शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने कहा कि 'एमसीडी स्कूलों में मेधावी छात्रों की पहचान करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पांचवीं कक्षा से हर साल 100 मेधावी छात्रों का चयन किया जाएगा और उनके नाम और शैक्षणिक उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.