दिल्ली, मई 9 -- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक स्कूल के अंदर 3 साल की बच्ची से रेप की घटना सामने आई है। आरोप है कि 57 साल के स्कूल कर्मचारी ने स्कूल के अंदर बच्ची के साथ रेप किया। घटना 1 मई की है। बच्ची की मां का कहना है कि उनकी बेटी के साथ स्कूल के अंदर कर्मचारी ने स्कूल के समय में रेप किया है। मां की शिकायत के बाद रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस दौरान कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था, लेकिन कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी है।कैसे खुला था मामला मामला 1 मई का है। दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक प्राइवेट स्कूल से वापस आने के बाद बच्ची ने दर्द की की शिकायत की थी। जब मां ने पूछा तो बच्ची ने पूरी बात बता दी और कहा कि स्कूल में उसे एक सुनसान इलाके में ले जाया गया, जहां उसके साथ उस आदमी ने गलत काम किया था। इस मामले की ...