नई दिल्ली, अगस्त 31 -- हेमंत कुमार पांडेय, नई दिल्ली दिल्ली के बवाना इलाके के प्रतिष्ठित स्कूल परिसर में एक बस ड्राइवर कई दिनों से तीन वर्षीय बच्ची का यौन शोषण कर रहा था। परिजनों ने जब बच्ची के निजी अंगों पर चोट के निशान देखे, तो उन्हें ड्राइवर की दरिंदगी का पता चला। पुलिस ने रविवार को पॉक्सो की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी बस ड्राइवर 31 वर्षीय विकास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्ची बवाना इलाके में अपने माता-पिता के साथ रहती है। परिजनों ने इसी साल उसका दाखिला इलाके के एक स्कूल में कराया था। यह भी पढ़ें- पर्दे लगी बस में 47 KM तक दुष्कर्म, दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड;सुरक्षा फेल बच्ची की मां ने बताया कि 19 अगस्त की रात जब वह बच्ची के कपड़े बदल रही थीं तब ही उन्होंने बच्ची के निजी अंगों पर चोट के निशान देखे। उन...