दिल्ली, अक्टूबर 5 -- दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंत विहार में स्थित 'चिन्मय विद्यालय' स्कूल में सोमवार को बम की धमकी मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर बम की धमकी मिलने के संबंध में फोन आया, जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर भेजी गई। डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा कि हमें चिन्मय विद्यालय में बम की धमकी मिलने के संबंध में फोन आया था। तलाशी अभियान जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...