राहुल मानव, अप्रैल 21 -- दिल्ली में जारी भीषण गर्मी और लू के येलो अलर्ट के बीच राज्य सरकार को बच्चों की सेहत की चिंता सताई है और उसने आग बरसते आसमान से बच्चों की सुरक्षा करने के लिए एक नया आदेश जारी किया है। इस दौरान शिक्षा निदेशालय ने हीट वेव की आशंका को देखते हुए शहर के सभी स्कूलों में 'वाटर बेल सिस्टम' (पानी वाला ब्रेक) को लागू करने के संबंध में आदेश जारी किया। इस आदेश के अनुसार स्कूली बच्चों को डिहाइड्रेशन यानी पानी की पानी से बचाने के लिए हर 45 से 60 मिनट में एक घंटी बजाई जाएगी, जिससे कि ब्रेक के दौरान बच्चे जाकर पानी पी सकें। इसके साथ ही शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को निर्देश देते हुए खुले में कई गतिविधियों को नहीं करने के लिए निर्देश बी जारी करने को कहा है। राज्य सरकार ने स्कूलों से खुले परिसर व मैदानों में प्रार्थना सभाओं व कक्...