नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- दिल्ली पुलिस ने साउथ दिल्ली के पॉश इलाके सीआर पार्क में हुए पिता-पुत्र के डबल मर्डर के आरोपी आरोपी युवक असद को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी असद भी उसी तारा अपार्टमेंट का निवासी है, जहां पीड़ित परिवार रहता है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही ताकि आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। डीसीपी साउथ अनंत मित्तल ने आज प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 17 अप्रैल की रात 9:30 बजे सीआर पार्क थाने को साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल से घटना के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि सीआर पार्क के अलकनंदा स्थित तारा अपार्टमेंट्स में रहने वाले 3 लोगों को उनके रिश्तेदारों द्वारा अस्पताल भर्ती कराया गया है। जांच के बाद डॉक्टरों ने 62 वर्षीय राकेश सूद और उनके 27 वर्षीय...