नई दिल्ली, मई 31 -- साउथ दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास तीन मंजिला इमारत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। पुलिस ने इस सिलसिले में एफआईआ दर्ज की है। वहीं दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने कार्रवाई करते हुए भवन विभाग के दो इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों और घायलों में कुछ लोग एफएमजी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। वेस्टर्न मार्ग स्थित सैदुलाजाब क्षेत्र में यह इमारत शनिवार शाम को गिर गई थी। इस इमारत में एक कोचिंग इंस्टीटट्यूट, कैफे और ऑफिस भी था, जबकि घटना के समय ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल ने कहा, इस घटना में कुल चार लोगों की मौत हुई है। बचाव अभियान जारी है। गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है और पूरे मामले की जांच क...