राजन शर्मा, फरवरी 23 -- दिल्ली के सराय काले खां इलाके से एक 6 वर्षीय बच्ची की अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। मामले में परिजनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई है। बच्ची 19 फरवरी को अपने घर के पास से अचानक गायब हो गई थी। उसका शव सोमवार को इलाके से ही एक कुएं से बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस स्टेशन ने हत्या, अपहरण और अन्य कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी 23 वर्षीय मनोज लुगुन को गिरफ्तार कर लिया है।घर के बाहर से गायब हो गई थी बच्ची पुलिस उपायुक्त डॉ हेमंत तिवारी ने बताया कि बच्ची अपने परिवार के साथ सराय काले खां इलाके में रहती है। 19 फरवरी को बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। दोपहर करीब 3 बजे बच्ची घर के बाहर से गायब हो गई। काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे तलाश शुरू की। ल...