नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 101 आधुनिक आईसीटी लैब की सुविधा छात्रों को समर्पित कर दी गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को इन लैब्स का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में शिक्षा का स्तर देश में सबसे बेहतर हो, स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर आधुनिक हो और हर बच्चे को डिजिटल सुविधाओं का समान अवसर मिले। इसी संकल्प के साथ मंगलवार को सरकारी स्कूलों के लिए 101 अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया है। इसके अतिरिक्त सर्वोदय विद्यालय, मानसरोवर गार्डन और डाइट (मंडलीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) दिलशाद गार्डन में नव निर्मित इमारतों का भी उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर शिक्षा निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी व टीम, लाडली फाउंडेशन और एआईएफ संगठन के प्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.