दिल्ली के सरकारी स्कूलों में मेडिकल रूम की तैयारी, छात्रों को तुरंत मिलेगा ईलाज; क्या है सरकार का प्लान
पीटीआई, अक्टूबर 25 -- रेखा गुप्ता सरकार शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले सभी 1,086 सरकारी स्कूल में मेडिकल रूम बनाने जा रही है। इनके जरिए छात्रों को प्राथमिक उपचार की सुविधा मिलेगी। प्रोजेक्ट की कुल लागत 48.87 करोड़ रुपये तय की गई है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने रविवार को यह जानकारी दी। मेडिकल रूम अलग-अलग चरणों में खोले जाएंगे। छात्रों को जरूरत पड़ने पर प्राथमिक उपचार, कुछ देर आराम करने की सुविधा, बुनियादी मेडिकल मदद, उम्र के हिसाब से मेडिकल सलाह और काउंसलिंग की सुविधा होगीप्रशिक्षित कर्मी मेडिकल रूम में होंगे तैनात एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इन मेडिकल रूम के जरिए छात्र छात्राओं को स्कूल के समय के दौरान प्राथमिक उपचार की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा हर स्कूल में एक-एक प्रशिक्षित हेल्थ वर्कर जैसे ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफ या मल्टीपर्पस हेल्थ व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.