नई दिल्ली, मार्च 9 -- दिल्ली में स्थापित होगा स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन, दिल्ली सरकार ने केंद्र के साथ एमओयू पर किए हस्ताक्षर नई दिल्ली प्रमुख संवाददातादिल्ली के सरकारी अस्पतालों में अंग प्रत्यारोपण को लेकर सुविधाएं जल्द बढ़ेंगी। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम (एनओटीपी) के तहत भारत सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे दिल्ली में स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (एसओटीटीओ) की स्थापना होगी, जिससे राजधानी में अंगदान और ट्रांसप्लांट की व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाया जा सकेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में मानव अंग और ऊतक प्रत्यारोपण अधिनियम 1994 और 2014 के नियमों के तहत देश में अंग प्रत्यारोपण की व्यवस्था तीन स्तरों पर काम करती है। इसमें राष...