नई दिल्ली, जुलाई 10 -- दिल्ली में जोरदार बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति देखी गई। दिल्ली पुलिस और नागरिक निकायों के कंट्रोल रूम के फोन दिनभर घनघनाते रहे। पुलिस को ट्रैफिक जाम, पानी भरने और पेड़ गिरने से जुड़ी दर्जनों शिकायतें मिलीं। अधिकांश शिकायतों में जलभराव, जाम और पेड़ गिरने के कारण ट्रैफिक थमने से जुड़ी थीं। दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में गुरुवार को सुबह के वक्त पानी से भरे एक खाली प्लॉट में डूबने से 7 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मरने वाले बच्चे का नाम रेहान था। वह संजय कॉलोनी में रहता था। रेहान तीसरी कक्षा का छात्र था। वह सुबह करीब 8:30 बजे अपने 5 साल के भाई के साथ शौच के लिए घर से निकला था। इसी दौरान डूब गया। बीते दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण प्लॉट में काफी पानी जमा हो गया था। बच्चा पानी से भर...