नई दिल्ली, जुलाई 6 -- राजधानी में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सभी 5,633 स्कूलों में बाल संरक्षण समितियों का गठन किया जाएगा। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को लोक निवास में हुई बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि दिल्ली सरकार के सभी विद्यालयों में पॉक्सो अधिनियम के अनुरूप बाल संरक्षण समितियों का गठन किया जा चुका है। वहीं जुलाई माह के अंत तक दिल्ली के सभी विद्यालयों में ऐसी समितियों का गठन सुनिश्चित किया जाएगा。

विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था सोमवार को आयोजित बैठक में शिक्षा विभाग ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग और पॉक्सो अधिनियम के दिशा-निर्देशों के अनुरूप दिल्ली के सभी 5,633 स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत सुरक्षा जा...