नई दिल्ली, जुलाई 17 -- दिल्ली सरकार ने अपने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे पूरे साल ऐसे जागरुकता कार्यक्रम चलाएं जिनमें वायु प्रदूषण के स्रोतों और उसके असर के बारे में बताया जाए। इस कदम का मकसद छात्रों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता सुधारने की कोशिशों में मदद करना है।शिक्षा विभाग ने सर्कुलर जारी किया शिक्षा विभाग द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, विभाग ने स्कूलों से कहा है कि वे इस महीने से ही ये गतिविधियां शुरू करें। इनमें पोस्टर बनाने, स्लोगन लिखने, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं और नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रमों के जरिए गाड़ियों से निकलने वाले धुएं, सड़क की धूल, निर्माण कार्य और प्रदूषण के अन्य स्रोतों के बारे में जागरुकता फैलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार देगी हर महीने 50 ह...