नई दिल्ली, मई 8 -- दिल्ली सरकार ने अपने सभी सरकारी स्कूलों का ढांचागत ऑडिट कराने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उत्तरी दिल्ली के एक स्कूल का निरीक्षण किया जहां उन्हें बुनियादी सुविधाओं और साफ-सफाई में भारी कमियां मिलीं। सीएम ने छात्रों से बातचीत के बाद सुरक्षा और शिक्षा के स्तर पर किसी भी लापरवाही के प्रति अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। सरकार ने स्कूल प्रशासन से सुधार कार्यों की विस्तृत सूची मांगी है। मुख्यमंत्री का कहना है कि स्कूलों में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी रही है। इसे सुधारने और छात्रों को सुरक्षित माहौल देने के लिए सरकार पिछले एक साल से युद्धस्तर पर काम कर रही है।सभी सरकारी स्कूलों का ऑडिट कराने का फैसला अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली सरकार अपने सरकारी स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चरल ऑडिट कराएगी। म...