जयपुर, नवम्बर 27 -- राजस्थान पुलिस ने एक ऐसे फर्जी डॉक्टर का खुलासा किया है, जिसने 12वीं तक की पढ़ाई भी पूरी नहीं की थी, लेकिन एमबीबीएस और एमडी की फर्जी डिग्री के दम पर दिल्ली के प्रतिष्ठित सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज करता रहा। आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दिल्ली मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी करा लिया था। इतना ही नहीं, बाद में उसने मेडिकल रेडियो डायग्नोसिस (DMRD) का फर्जी डिप्लोमा भी बनवा लिया और दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑन-कॉल सोनोग्राफी का काम करने लगा। राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इस मामले में रामकिशोर महावर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में देश के कई राज्यों में फैले फर्जी मेडिकल डिग्री बनाने और बेचने वाले नेटवर्क का पता चला है। यह गिरोह 45 से 55 विश्वविद्यालयों और संस्था...