पीटीआई, सितम्बर 13 -- दिल्ली का शाहबाद डेयर इलाके में एक ई-रिक्शा चालक की कथित तौर पर हमलावरों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने रविवार को शव के साथ सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटना शनिवार देर रात की है और मृतक की पहचान अभिषेक (25) के रूप में हुई है। अभिषेक पर बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात लोगों ने हमला किया। हमलावर चाकू गोदकर मौके से फरार हो गए।पिता बोले- कोई भी मदद को आगे नहीं आया मृतक के पिता शोभराम प्रजापति ने बताया कि अभिषेक ई-रिक्शा चलाता था और परिवार का एकमात्र सहारा था। उन्होंने बताया कि चाकू गोदने के बाद कोई भी बेटे की मदद के लिए आगे नहीं आया और वह सड़क पर ही पड़ा हुआ था। इस दौरान उसके शरीर से बुरी तरह खून बह रहा था और वह जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा था। प्रजापति ने ...