नई दिल्ली, मई 17 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में रविवार देर रात चार मंजिला इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे के दौरान इमारत में काफी धुआं भर गया, जिसके कारण महिलाओं और एक नाबालिग बच्ची सहित कम से 9 लोगों का दम घुटने लगा। हालत बिगड़ने पर इन सभी 9 लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं और ईलाज जारी है। इनमें महिला और एक बच्चा भी है। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, मानसरोवर पार्क इलाके में स्थित डी-45 में रात 12.03 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत तीन दमकल गाड़ियां और एक पानी का टैंकर घटनास्थल पर भेजे गए। एक वरिष्ठ दमकल अधिकारी ने बताया कि इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर घर का कुछ सामान रखा हुआ था। आग इसी सामान पर लगी थी। कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप ले लिय...