नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- दिल्ली के तीनों नगर निकायों-नगर निगम दिल्ली (MCD), नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) और दिल्ली छावनी बोर्ड (DCB) के लिए कुल 1850.66 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस भुगतान के लिए सहमति 21 सितंबर 2026 को प्रदान की गई।शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने कहा की दिल्ली सरकार दिल्ली के शहरी बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और जनकल्याण के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा की पिछली सरकार के दौरान फंड जारी करने में लगातार देरी होती रही, जिससे जरूरी विकास कार्य प्रभावित हुए और स्थानीय निकायों पर वित्तीय दबाव बढ़ा। हमारी सरकार ने इस स्थिति को समाप्त किया है। अब यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए और स्थानीय निकायों को समय पर धनराशि उपलब्ध हो।वित्ती...