दिल्ली के लिए 25 अक्टूबर से फिर उड़ान भरेगी एयर इंडिया
गया, सितम्बर 7 -- दिल्ली से आने-जाने वाले गया जी के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब सात महीने बाद एयर इंडिया एक बार फिर गया-दिल्ली रूट पर अपनी सेवा शुरू करने जा रही है। 25 अक्टूबर से एयर इंडिया की दिल्ली-गयाजी-दिल्ली रूट पर दो दैनिक उड़ानों का संचालन शुरू होगा। इसके साथ ही इस रूट पर यात्रियों के पास पहले की तरह दो एयरलाइनों का विकल्प उपलब्ध हो जाएगा। एयर इंडिया के टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। 26 मार्च से एयर इंडिया की सेवा बंद होने के बाद गया से दिल्ली के लिए हवाई यात्रियों की निर्भरता मुख्य रूप से इंडिगो की उड़ान पर रह गई थी। एक ही एयरलाइन के संचालन के कारण यात्रियों को सीमित विकल्प के साथ सफर करना पड़ रहा था। खासकर त्योहारों और छुट्टियों के दौरान सीटों की मांग बढ़ने पर हवाई किराये में भारी उछाल देखने को मिलता था। ऐसे में एयर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.