मैनपुरी, मार्च 12 -- बरनाहल। करहल थाना क्षेत्र के ग्राम मासरपुर से दिल्ली जाने के लिए निकले युवक का शव इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और आरपीएफ ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। युवक की मौत कैसे हुई इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जसवंतनगर थाना क्षेत्र में डीएफसी अप लाइन पर पोल संख्या 646/23 के पास एक युवक का शव पड़ा मिला तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक मोबाइल और 180 रुपये की नकदी बरामद हुई। मोबाइल नंबर पर उसके चचेरे भाई करन कुमार को फोन किया गया और घटना की जानकारी दी गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अतुल कुमार पुत्र लाल बहादुर निवासी मासरपुर थाना करहल के रूप में हुई। सूच...