नई दिल्ली, मार्च 8 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में 33500 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसके तहत फेज चार में बनकर तैयार पिंक लाइन के एक्सटेंशन मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर और मजेंटा लाइन के एक्सटेंशन दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण में दिल्ली की पूर्व आम आदमी पार्टी की सरकार पर जोरदार हमला बोला।विकास की अविरल धारा के लिए बधाई प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने एक वर्ष पहले जिस उम्मीद में डबल इंजन सरकार बनाई उसका परिणाम विकास कार्यों में दिख रहा है। विकास की अविरल धारा के लिए बधाई। भारत महिला सशक्तिकरण की नई गाथा लिख रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली का विकास हो रहा है। भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र में एक नई ऊर्जा से आगे बढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.