फतेहपुर, मार्च 17 -- फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के पदाधिकारी किसानों के साथ दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन के लिए 18 मार्च को रवाना होंगे। प्रदेश महासचिव रामदत्त मिश्र ने बताया कि जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी, युवा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह तथा महिला जिलाध्यक्ष रिंकी जायसवाल के नेतृत्व में किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना होगा। बताया कि विभिन्न मांगो को लेकर नई दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...