नई दिल्ली, मई 3 -- दक्षिणी दिल्ली के साकेत थाना क्षेत्र के लाडो सराय स्थित पेट्रोल पम्प पर शनिवार रात को बाइक में पेट्रोल भरवाने आए तीन दोस्तों पर 10-15 लोगों ने अचानक से चाकुओं से हमला बोल दिया। हमलावरों द्वारा तीनों दोस्तों पर करीब 40 से 45 बार चाकुओं से वार किए गए। इस हमले 24 साल के एक लड़के की मौत मौके पर ही हो गई। मृतक की पहचान अली अमन के रूप में हुई है। उसके शरीर पर 20 बार चाकुओं से हमला किया गया था। हमले में घायल 23 साल का दूसरा युवक सुफियान आईसीयू में भर्ती है। उस पर 8 बार चाकुओं से हमला हुआ है। वहीं तीसरे युवक ऋतिक की हालत भी नाजुक बनी हुई है। उसके ऊपर 12 से 15 बार चाकूओं से हमला किया गया है। दोनों को सफदरजंग अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में खून बहाने आए थे जीजा-साले, युवती ने चाकू छीन उन्हें ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.