दिल्ली के लाखों यात्रियों को सौगात; आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी ये ट्रेनें
नई दिल्ली, जुलाई 11 -- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुरोध पर उत्तर और पश्चिम दिल्ली के लाखों यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रीय राजधानी के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी है। अब गाड़ी संख्या 14331 दिल्ली-कालका एक्सप्रेस और 14053 दिल्ली-दौलतपुर चौक हिमाचल एक्सप्रेस आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी। इससे हिमाचल प्रदेश जाने वाले और पंजाब के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भेजे एक लेटर में यह जानकारी दी है। उन्होंने पत्र में बताया है कि आपके अनुरोध पत्र पर आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दे दी गई है। अब ट्रेन नंबर 14331 दिल्ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.